HomeHimachalधर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लांच, धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों और सांस्कृतिक...

धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लांच, धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों और सांस्कृतिक विरासत का रंग

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लांच की। यह आयोजन 25 दिसंबर, 2025 को प्रस्तावित है।

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लांच की। यह आयोजन 25 दिसंबर, 2025 को प्रस्तावित है।

इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक तंदरुस्ती को बढ़ावा देना, खेल पर्यटन को सशक्त बनाना और धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों की सुंदरता को उजागर करना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने धौलाधार पर्वतमाला और क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित जर्सी के डिजाइन की सराहना की।

नगर निगम धर्मशाला द्वारा जिला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में गर्मी का कहर बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; क्या करें और क्या न करें... जरूर जान लें

मुख्यमंत्री ने नगर निगम धर्मशाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह जर्सी केवल खेल विशेष नहीं है, बल्कि इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सम्मान का प्रतीक है।

इच्छुक उम्मीदवार मैराथन (42.195 किलोमीटर), हाफ मैराथन(21.075 किलोमीटर) एवं अन्य कम दूरी की श्रेणियों के लिए धर्मशाला मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, डीसी हेमराज बैरवा, नगर निगम के आयुक्त जफ़र इकबाल, एसपी अशोक रतन और नगर निगम के पार्षदगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन, सीएम सुक्खू ने की समारोह की अध्यक्षता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More