HomeBreakingब्रेकिंग : पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 7560...

ब्रेकिंग : पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 7560 नशीले कैप्सूल-गोलियों की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इस कार्रवाई को गत रात अंजाम दिया गया। SDT ने बहराल चैक पोस्ट से कुछ दूरी पर एक विशेष नाकेबंदी कर रखी थी।

पांवटा साहिब : हरियाणा की तरफ से नशे की बड़ी खेप हिमाचल में प्रवेश करने से पहले पांवटा साहिब पुलिस ने नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने एक खुफिया ऑपरेशन में हरियाणा बॉर्डर पर नशे के काले कारोबार की एक बड़ी खेप को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

टीम ने एक कार से 7,560 नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त की हैं और इस मामले में हरियाणा के यमुनानगर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

रात के अंधेरे में दबोचे गए ‘कैप्सूल किंग’
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई को गत रात अंजाम दिया गया। SDT ने बहराल चैक पोस्ट से कुछ दूरी पर एक विशेष नाकेबंदी कर रखी थी।

ये भी पढ़ें:  बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला सड़क निर्माण का रास्ता साफ, गिफ्ट डीड की बड़ी समस्या सुलझी, हफ्तेभर में होंगे टेंडर

इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक सलेटी रंग की कार (नंबर HR51BS-9267) को जांच के लिए रोका। कार की गहन तलाशी ली गई, तो पिछली सीट के नीचे एक नीले रंग के बैग में छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का ज़खीरा मिला, जिसमें 4560 PROXIOHM-SPAS कैप्सूल और 3000 ALPRAZOLAM TABLES बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार चालक अर्जुन (35) पुत्र राम अवतार और उसका साथी राहुल कपूर (35) पुत्र विनोद कपूर के रूप में हुई है। दोनों ही हरियाणा के यमुनानगर की शिवपुरी कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी के निवासी हैं।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि
पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  मध्यप्रदेश की धरती पर गूंजा गिरिपार का लोक रंग, मड़ई उत्सव में छाया हाटी संस्कृति का जादू

पुलिस ने मामले की तह तक जाने और इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More