HomeAgricultureसिरमौर के किसान 15 दिसंबर तक करवा लें इन फसलों का बीमा,...

सिरमौर के किसान 15 दिसंबर तक करवा लें इन फसलों का बीमा, सहायता के लिए संपर्क नंबर जारी

जिन किसानों ने बैंक से ऋण लिया है, उनकी फसलों का बीमा स्वतः ही हो जाएगा। यदि ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते हो तो उन्हें बैंक में बीमा न करने का घोषणा पत्र देना होगा।

नाहन : सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025-26 के अंतर्गत 15 दिसंबर, 2025 तक रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों का बीमा किया जाएगा।

इस योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 900 रुपए प्रति हेक्टेयर अथवा 72 रुपए प्रति बीघा और जौ की फसल के लिए 750 रुपए प्रति हेक्टेयर अथवा 60 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम देना होगा।

कृषि उपनिदेशक सिरमौर डा. राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:  सोलन के सभी न्यायालयों में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते के आधार पर होगा मामलों का निपटारा

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में फसलों के बीमा के लिए कृषि बीमा कंपनी (ए.आई.सी.) चयनित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए नाहन खंड के किसान दूरभाष नंबर 98166 40065, पच्छाद के किसान 94598 15765, श्री रेणुकाजी और शिलाई के किसान 86298 08485 और पांवटा साहिब खंड के किसान 82192 82290 पर जानकारी ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने बैंक से ऋण लिया है, उनकी फसलों का बीमा स्वतः ही हो जाएगा। यदि ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते हो तो उन्हें बैंक में बीमा न करने का घोषणा पत्र देना होगा।

ये भी पढ़ें:  5 फरवरी को बिलासपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

उपनिदेशक ने बताया कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नेशनल फसल बीमा पोर्टल, बैंकों के माध्यम से अथवा लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, भूमि दस्तावेज, फसल प्रमाण पत्र साथ लगाना होगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More