होमEmploymentएनएसआईसी मंडी से 15 को मिली वर्धमान कंपनी में नौकरी, युवाओं में...

एनएसआईसी मंडी से 15 को मिली वर्धमान कंपनी में नौकरी, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

प्लेसमेंट कैंप में फैशन डिजाइनिंग, टेलरिंग एवं संबंधित तकनीकी ट्रेड्स से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 70 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। रोजगार के इस अवसर को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही एनएसआईसी परिसर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। वीएमटी स्पिनिंग कंपनी की मानव संसाधन प्रमुख हेमा ठाकुर की टीम ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।

मंडी : भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) के ट्रेनिंग सेंटर मंडी में युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। एनएसआईसी ट्रेनिंग सेंटर मंडी के प्रमुख लोकेश भाटिया ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह वर्धमान ग्रुप की इकाई वीएमटी स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड बद्दी ने मशीन ऑपरेटर के पदों के लिए छात्रों के साक्षात्कार लिए और 15 छात्रों को नौकरी का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में फैशन डिजाइनिंग, टेलरिंग एवं संबंधित तकनीकी ट्रेड्स से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 70 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। रोजगार के इस अवसर को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही एनएसआईसी परिसर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। वीएमटी स्पिनिंग कंपनी की मानव संसाधन प्रमुख हेमा ठाकुर की टीम ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।

ये भी पढ़ें:  ट्रांस हिमालय की जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर सोलन में 'हैकाथॉन'

उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं की भर्ती डायरेक्ट रोल पर की जाएगी, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार के साथ ही भविष्य भी सुरक्षित होगा। कंपनी की ओर से उन्हें 14,368 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, वार्षिक बोनस, ग्रेच्युटी, सवैतनिक छुट्टियां एवं दुर्घटना बीमा, रहने की सुविधा का ऑफर दिया गया है।

इसके साथ ही उन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। कंपनी प्रतिनिधियों ने एनएसआईसी में दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षित युवा तकनीकी रूप से दक्ष होते हैं और कंपनी के कार्य वातावरण में जल्दी ढल जाते हैं। लोकेश भाटिया ने बताया कि एनएसआईसी ट्रेनिंग सेंटर मंडी भविष्य में भी इसी प्रकार के प्लेसमेंट कैंप आयोजित करेगा, जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल राज्य चयन आयोग ने जारी किया रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 56 उम्मीदवारों का चयन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More