HomeHimachalSirmaurददाहू-संगड़ाह सड़क पर वाहनों का लंबा जाम, ढाई घंटे से आवाजाही ठप,...

ददाहू-संगड़ाह सड़क पर वाहनों का लंबा जाम, ढाई घंटे से आवाजाही ठप, यात्री परेशान

वीरवार शाम 3 बजे के आसपास पत्थर से लदे एक टिप्पर का फ्रंट एक्सल अचानक टूट गया। गनीमत ये रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ट्रक के बीच सड़क पर खराब होने से ददाहू और संगड़ाह की ओर जाने वाले वाहन भी फंस गए। ट्रक ऐसी जगह खराब हुआ है, जहां दूसरे वाहनों को पास देने के लिए जगह नहीं है।

नाहन : पिछले दो से ढाई घंटे से ददाहू-संगड़ाह सड़क पर खड़कोली के समीप वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। इससे वाहन चालकों के साथ साथ यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के बीच छोटे-बड़े और भारी वाहनों के साथ साथ बसें भी फंसी हैं।

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम 3 बजे के आसपास पत्थर से लदे एक टिप्पर का फ्रंट एक्सल अचानक टूट गया। गनीमत ये रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ट्रक के बीच सड़क पर खराब होने से ददाहू और संगड़ाह की ओर जाने वाले वाहन भी फंस गए। ट्रक ऐसी जगह खराब हुआ है, जहां दूसरे वाहनों को पास देने के लिए जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए बजट में किए बेहतरीन प्रावधान, कांग्रेस कर रही गुमराह: डॉ. बिंदल

ऐसे में वाहन चालक और यात्री ट्रक के ठीक होने की इंतजार में खड़े हैं। हालांकि, मैकेनिक ट्रक को ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन अभी जाम बहाल होने में समय लग सकता है। इससे हरिपुरधार, नौहराधार जैसे क्षेत्रों की तरफ जाने और नाहन की ओर आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ये महत्वपूर्ण सड़क जिला मुख्यालय नाहन समेत उपमंडल संगड़ाह के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ती है। ट्रक में आई खराबी के चलते लोग सड़कों पर खड़े हैं।

ये भी पढ़ें:  नेशनल टी-10 टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप खेलेंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी, महिला-पुरुष टीमों का चयन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More