HomeUncategorizedउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का 4 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम तय, इन...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का 4 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम तय, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 4 दिन 20 से 23 दिसंबर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 4 दिन 20 से 23 दिसंबर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 20 दिसंबर को इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे।

21 दिसंबर को श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और दोपहर बाद सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 22 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कसेगा शिकंजा, इन राज्यों के नियमों को लागू करने की तैयारी

इसके दोपहर बाद वह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जनता की शिकायतों का निवारण करेंगे। 23 दिसंबर को उद्योग मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिंबी में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More