HomeHimachalSirmaurदिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी संगड़ाह कॉलेज की अंकिता, कड़े...

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी संगड़ाह कॉलेज की अंकिता, कड़े प्रशिक्षण के बाद चयन

गणतंत्र दिवस परेड के अंतिम चयन से पूर्व अंकिता शर्मा ने 50 दिनों से अधिक का कठोर प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर बनीखेत में 28 सितंबर से 7 अक्तूबर और द्वितीय शिविर चितकारा कॉलेज में 17 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

संगड़ाह : श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की NCC कैडेट अंकिता शर्मा का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। 26 जनवरी को वह राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में महामहिम राष्ट्रपति को सलामी देंगी।

अंकिता के इस चयन से एनसीसी यूनिट और पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह है। संगड़ाह के गांव गजवा की रहने वाली अंकिता महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और एनसीसी की सक्रिय कैडेट हैं। अंकिता के पिता आत्माराम शर्मा पेशे से वेल्डर हैं। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार समेत गांव में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में शिक्षा मंत्री से मिले ABVP और NSUI छात्र संगठनों के कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंप उठाईं ये मांगें

अंकिता का चयन सैकड़ों कैडेटों में से उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और कठिन प्रशिक्षण के आधार पर हुआ। महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रोफेसर कविता चौहान ने बताया कि सार्जेंट अंकिता शर्मा का प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना जाना संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया है।

डॉ. मीनू भास्कर ने अंकिता शर्मा को बधाई देते हुए कॉलेज की एनसीसी यूनिट के प्रयासों की सराहना करते हुए कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के अंतिम चयन से पूर्व अंकिता शर्मा ने 50 दिनों से अधिक का कठोर प्रशिक्षण पूरा किया।

ये भी पढ़ें:  सीएम बोले, हिमाचल को पानी पर अपना हक मिलना चाहिए, ढाई साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं

इस दौरान उन्होंने प्रथम पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर बनीखेत में 28 सितंबर से 7 अक्तूबर और द्वितीय शिविर चितकारा कॉलेज में 17 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने रोपड़ में आयोजित अंतर समूह प्रतियोगिताओं के तीन चरणों में भाग लिया, जो 12 नवंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चला। इन गहन प्रशिक्षण शिविरों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब अंकिता दिल्ली के राजपथ पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये भी पढ़ें:  सरकारी भवनों में पंचायतों की मदद से संचालित होंगे रीडिंग रूम और अपना पुस्तकालय: अपूर्व देवगन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More