HomeRashifalआज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 दिसंबर, जानें...

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 दिसंबर, जानें शुभ मुहूर्त और दिन खास बनाने के उपाय

आज का पंचांग (22 दिसंबर, 2025) तिथि: तृतीया नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा करण: कौलव पक्ष: शुक्ल योग: ध्रुव वार: सोमवार

आज का पंचांग (22 दिसंबर, 2025)
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: ध्रुव
वार: सोमवार

आज के शुभ मुहूर्त:
07:16AM–08:31AM
09:47AM–11:08AM
राहुकाल: 08:31AM–09:47AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:59AM–12:39PM
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

वृष राशि
क्षणिक क्रोध विवाद और दुर्भावना का कारण बन सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।

मिथुन राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनकी चमकेगी किस्मत! बरसेगा धन या बढ़ेगा कर्ज, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

कर्क राशि
सोच को सकारात्मक रखें। सट्टेबाजी से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। किसी से बहस हो सकती है। आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

सिंह राशि
आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। खान-पान में संयम रखें। नशे से दूर रहें। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यवसाय या नौकरी में आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी को उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

कन्या राशि
आपका व्यवहार मित्रों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 1 अप्रैल 2026: पंचांग, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों का सटीक हाल, कैसा रहेगा आपका दिन

तुला राशि
चोट लगने की आशंका है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कार्यों में लापरवाही हो सकती है। अनावश्यक यात्राओं से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: हाथ में सोना पहनें।

वृश्चिक राशि
क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मां सरस्वती की उपासना करें।

धनु राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खर्च अधिक रहेगा। किसी विशेष कार्य हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 3 अप्रैल 2026: किसके दरवाजे पर दस्तक देगी आज किस्मत, पंचांग व शुभ मुहूर्त के साथ जानें पूरा राशिफल

मकर राशि
आज आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सहयोगियों से मदद मिलेगी। छोटी यात्राएं संभव हैं। खर्च बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवता की पूजा करें।

कुंभ राशि
जरूरत से ज्यादा वादे न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। कार्य की आलोचना हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते हैं। धोखा मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर में कपूर जलाएं।

मीन राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दान-पुण्य करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिए दिन अनुकूल है। शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान शिव को काला धतूरा अर्पित करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More