HomeRashifalआज का राशिफल: जानिए 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा धन लाभ...

आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का पंचांग (23 दिसंबर, 2025) तिथि: तृतीया नक्षत्र: श्रवण करण: गर पक्ष: शुक्ल योग: व्याघात वार: मंगलवार

आज का पंचांग (23 दिसंबर, 2025)
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: श्रवण
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: व्याघात
वार: मंगलवार

आज का शुभ मुहूर्त:
09:48 AM–01:25 PM
राहुकाल: 02:51 PM–04:07 PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 AM–12:40 PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय करें। भाई-बहनों में से कोई आज पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालात पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

वृष राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर बहते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आपका दानशील स्वभाव आपके लिए छिपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्तों में सुधार लाएगा। कार्यक्षेत्र में आज चीजें बेहतरी की ओर बढ़ेंगी, यदि आप उन लोगों से भी आगे बढ़कर अभिवादन करें जिन्हें आप अधिक पसंद नहीं करते। आज आपको कई दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे और साथ ही कोई आकस्मिक उपहार भी प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: घर की छत को साफ रखें।

ये भी पढ़ें:  दुबई में 12 जुलाई को आध्यात्मिक और ज्योतिषीय अनुभव वैश्विक मंच पर साझा करेंगे पांवटा साहिब के आचार्य सतविंदर

कर्क राशि
लाभ पाने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। केवल समझदारी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझकर लगाएं। आपका भाई आपकी अपेक्षा से अधिक मददगार सिद्ध होगा। रूमानी यादें आज मन पर छाई रहेंगी। दफ्तर में आपको ऐसा कार्य मिल सकता है, जिसे आप लंबे समय से करना चाहते थे। यात्रा आनंददायक और लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार आज आपको विशेष रूप से अच्छा लगेगा और उनसे कोई सुंदर सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की गाय की सेवा करें।

सिंह राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतें। यात्रा के योग बने हुए हैं। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: दुर्गा माता की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 13 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, क्लिक पर जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कन्या राशि
आज आपको धन चुकाने में कठिनाई हो सकती है। दिन के प्रारंभ में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों में सुधार की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गोल्डन
उपाय : बेसन से बना हुआ भोजन कन्याओं को खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज अपने जज़्बातों पर नियंत्रण रखें। किसी न्यायिक मामले में विजय मिलने की संभावना है। धन से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बोलते समय सावधानी रखें, क्योंकि आवश्यकता से अधिक बोले गए शब्द परेशानी का कारण बन सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नहाने के पानी में दो-चार बूंद दूध मिलाएं।

तुला राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अनावश्यक खर्च और बेवजह की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

धनु राशि
कार्य का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश लाभकारी रहेगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  3 जुलाई से खुलेगा बाबा बर्फानी का दरबार, 57 दिन की अमरनाथ यात्रा का ऐलान, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

मकर राशि
अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है। धन लाभ की प्रबल संभावना है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आने का योग है। यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। लोगों को समझने में कठिनाई हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

मीन राशि
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। नौकरी या व्यापार में धन लाभ की संभावना है। अनचाही यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More