HomeHimachalअडानी-अंबानी के प्रेम में डूबी केंद्र सरकार ने छीना सिरमौर का रेल...

अडानी-अंबानी के प्रेम में डूबी केंद्र सरकार ने छीना सिरमौर का रेल सपना: अजय सोलंकी

प्रदेश भाजपा की अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए सोलंकी ने कहा कि आज भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है। आपसी फूट और वर्चस्व की इस लड़ाई ने भाजपा को एक दिशाहीन संगठन बना दिया है।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने देश के मौजूदा हालातों को जुमलेबाजी की पराकाष्ठा करार देते हुए कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में गरीब या मध्यम वर्ग नहीं, बल्कि उनके चुनिंदा कॉर्पोरेट मित्र अडानी और अंबानी हैं।

सोलंकी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के संसाधनों को पूंजीपतियों की झोली में डालने में व्यस्त है, जिससे आम जनता का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने सिरमौर जिले के साथ हो रहे भेदभाव पर कड़ा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद और भाजपा नेतृत्व जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  मछुआरों को एमएसपी की सौगात, योजना से हिमाचल के हजारों परिवारों को बड़ी राहत

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सामरिक महत्व, किसानों की नकदी फसलों और विशाल औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद सांसद रेल मंत्री को प्रोजेक्ट की अहमियत समझाने में नाकाम रहे। ट्रैफिक कम होने का बहाना बनाकर रेल प्रोजेक्ट को बंद करना सिरमौर के विकास पर भाजपा का करारा प्रहार है।

सोलंकी ने स्थानीय राजनीति पर प्रहार करते हुए नाहन के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी घेरा। उन्होंने कहा कि नाहन की जनता अब जानती है कि भाजपा अध्यक्ष केवल जुमलेबाजी में माहिर हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को केवल झूठे सपनों के जाल में फंसाया, जबकि धरातल पर विकास के नाम पर उनके हाथ खाली रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 100 पदों पर यहां भर्ती का मौका, 17-18 को रोजगार कार्यालयों में होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

प्रदेश भाजपा की अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए सोलंकी ने कहा कि आज भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है। आपसी फूट और वर्चस्व की इस लड़ाई ने भाजपा को एक दिशाहीन संगठन बना दिया है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का बीड़ा उठाए हुए हैं।

सोलंकी ने स्पष्ट किया कि नाहन और प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। मुख्यमंत्री सुक्खू के अटूट संकल्प से प्रदेश में विकास का कारवां लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  शराब कारोबारी पर लगाया 24.77 लाख रुपये का कर व जुर्माना, राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More