Home Politics गाताधार में भाजपा की विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया ‘अपना बूथ...

गाताधार में भाजपा की विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ का मंत्र

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया और कहा कि आगामी समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 'अपना बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है।

0

संगड़ाह : जिला सिरमौर भाजपा के ग्राम केंद्र गाताधार में बूथ नंबर 48 (सांगना) और बूथ नंबर 49 (गाता मंडवाच) की एक विशेष बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम केंद्र अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने की। जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया और कहा कि आगामी समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा हर बूथ पर सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 10 यूथ, 10 महिलाएं, 10 किसान प्रहरी, 10 एस.टी. सदस्य, 5 ओ.बी.सी. और 5 एस.सी. नए सदस्य जोड़ने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR का 9वां दीक्षांत समारोह : मोहित गर्ग को चेयरमैन स्वर्ण पदक, पटेल पवन संदीप को निदेशक पदक से नवाजा

भाजपा का मुख्य लक्ष्य ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ करना है। इसके लिए पार्टी एक विशेष रणनीति के तहत हर बूथ पर नए सदस्यों को जोड़ रही है। धीरज गुप्ता ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा शासन से दुखी है और भाजपा की विचारधारा की ओर देख रही है। भाजपा नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके।

इस मौके पर जिला महामंत्री रणवीर ठाकुर, जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत, जिला सचिव ज्ञान शर्मा, मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री सुंदर सिंह शर्मा व सतीश ठाकुर, प्रवक्ता रमेश राणा, कंठीराम शर्मा, मनोज ठाकुर, गुमान शर्मा, चंद्रसेन शर्मा, मंडल सचिव मलको देवी, महिला मोर्चा महामंत्री मनीषा ठाकुर और बूथ अध्यक्ष कंठी राम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण, भेदभाव मिटाना दिवस मनाने का मकसद : अजय पाठक