HomeEmploymentयुवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए...

युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए नाहन व पांवटा साहिब में होंगे कैंपस इंटरव्यू

यह कैंपस इंटरव्यू 29 व 30 दिसंबर, 2025 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में होंगे। इसके बाद 1 व 2 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।

नाहन : जिला सिरमौर में रोजगार कार्यालय के माध्यम से वर्मा ज्वैलर्स सोलन की ओर से प्रोडक्शन सेल्स एंड मार्केटिंग में बीटीएल एग्जीक्यूटिव के 10 पद, फील्ड एग्जीक्यूटिव के 10, सेल्स एक्सपर्ट के 10 और कस्टमर्स रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) के 2 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू 29 व 30 दिसंबर, 2025 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में होंगे। इसके बाद 1 व 2 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन और एमबीए निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने जारी किया भर्ती रैली का शेड्यूल

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में रिज्यूम, शैक्षणिक दस्तावेज, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर सुबह 10ः30 बजे कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 7018230029, 98577 77747 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह के युवा अधिकारी को बड़ी पदोन्नति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बने संयुक्त निदेशक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More