आज का पंचांग (25 दिसंबर,2025)
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: शतभिषा
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: वज्र
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:17 am-08:33 am
11:05 am-02:52 pm
राहुकाल: 01:36 pm-02:52 pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 pm-12:41 pm
दिशाशूल: दक्षिण
मेष राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।
वृष राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
मिथुन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।
कर्क राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में आज को बेहतर बनाने के लिए आपने जो धन निवेश किया था, उसका लाभ आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग कामकाज की उलझनों में फंसा रहेगा जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके घरवाले आज आपसे कई परेशानियां साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में वही करेंगे जो आपको पसंद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह राशि
आपको जल्द से जल्द अपने जज्बातों पर काबू पाने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। जिन लोगों ने अतीत में धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह स्नेह और समय की आवश्यकता है। निर्णय लेते समय अपने अहंकार को बीच में न आने दें और अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर गौर करें। आज खाली समय किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर में लाल गुलाब का पौधा लगाएं।
कन्या राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पीले रंग के रूमाल का प्रयोग करें।
तुला राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप मेहमाननवाजी का आनंद उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।
धनु राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में सफल होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।
मकर राशि
आज के दिन काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी रुचि हो। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। यदि आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं तो कोई भी वादा करने से पहले सभी तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर लें। आपका वैवाहिक जीवन परिवार के कारण नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों समझदारी से परिस्थितियां संभाल सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कुंभ राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज अधिक खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्यों में अडचनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रुओं की गतिविधियों के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 9418745356




