HomeHimachalहिमाचल में घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन सात...

हिमाचल में घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन सात जिलों के लिए चेतावनी जारी

यह स्थिति 28 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इससे सड़क यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का अनिवार्य प्रयोग करने की सलाह दी है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर जिले में बहुत घने कोहरे की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र शिमला के अनुसार यह स्थिति 28 दिसंबर तक बनी रह सकती है। विशेष रूप से बिलासपुर में भाखड़ा डैम के आसपास दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने का अनुमान है, जिससे सड़क यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का अनिवार्य प्रयोग करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:  PTA की तर्ज पर एकमुश्त नियमित किए जाएं SMC शिक्षक, 12 साल की सेवा के बाद अब और कैसी परीक्षा : संघ

पिछले कुछ दिनों से जिला सिरमौर के निचले इलाकों में भी घना कोहरा छाया है। मैदानी क्षेत्रों से ये कोहरा पहाड़ों की ओर रुख करने लगा है। पांवटा साहिब और कालाअंब आदि कई क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में हैं। इससे ठिठुरन काफी बढ़ रही है और विजिबिलिटी घट रही है।

प्रदेश में वर्तमान में कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में फिलहाल शीतलहर की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 27 दिसंबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 और 30 दिसंबर को ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:  शिव मंदिर के पास बिना नंबरी बाइक पर घूम रहे थे तीन युवक, पुलिस ने तलाशी ली तो टूल बॉक्स में निकला चिट्टा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More