होमHimachalShimlaअटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों से बदली हिमाचल की तस्वीर, प्रधानमंत्री ग्राम...

अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों से बदली हिमाचल की तस्वीर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनकी ऐतिहासिक देन: नंदा

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने की मजबूत नींव भी अटल बिहारी वाजपेयी ने ही रखी थी। औद्योगिक विकास, रोजगार के अवसर और प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की सोच अटल के सपनों का हिस्सा थी, जिसे आज भी प्रदेश महसूस कर रहा है।

शिमला : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर विधानसभा कसुम्पटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास की बात जब भी होगी तो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख स्वर्ण अक्षरों में किया जाएगा। यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। आज ग्रामीण क्षेत्रों को इस योजना का सबसे अधिक लाभ मिला है और गांव-गांव तक सड़क पहुंचना केवल अटल के विजन के कारण संभव हो पाया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे जितना भी दावा कर ले, सच्चाई यही है कि हिमाचल की सड़कों की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। यह सड़कें “अटल” हैं और अटल की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। वे ऐसे नेता थे, जिन्हें हर दल के लोग सम्मान और स्नेह की दृष्टि से देखते थे। आज राजनीति में उनकी कमी गहराई से महसूस की जाती है।

कर्ण नंदा ने कहा कि सुशासन का सपना अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में देश को दिखाया था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाते हुए सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज हिमाचल प्रदेश में अटल टनल जैसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट से लेकर बड़े-बड़े संस्थान और आधारभूत ढांचे का विकास अटल की दूरदृष्टि का ही परिणाम है।

ये भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, पड्डल मैदान का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने की मजबूत नींव भी अटल बिहारी वाजपेयी ने ही रखी थी। औद्योगिक विकास, रोजगार के अवसर और प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की सोच अटल के सपनों का हिस्सा थी, जिसे आज भी प्रदेश महसूस कर रहा है। भले ही कांग्रेस पार्टी उद्योग पैकेज और विशेष राज्य दर्जे को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास करती रही हो।

कार्यक्रम में भाजपा सह कार्यालय सचिव प्रेम ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय परमार, हरीश ठाकुर, राजिंद्र जिंहा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कारगिल के रणबांकुरे के नाम पर 26 साल बाद भी घोषणाएं अधूरी, शहीद भीम सिंह के परिजनों का छलका दर्द
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More