HomeHimachalShimlaमुख्यमंत्री ने शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री ने शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक असाधारण राजनेता, प्रखर वक्ता और प्रतिभाशाली कवि थे। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को शिमला में रिज पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक असाधारण राजनेता, प्रखर वक्ता और प्रतिभाशाली कवि थे। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, डीसी अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम भूपेंद्र अत्री और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर भर्ती का मौका, 11 और 12 जून को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More