HomeSportsपांवटा साहिब में 27 दिसंबर को होगी राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप, सिरमौर...

पांवटा साहिब में 27 दिसंबर को होगी राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप, सिरमौर की टीम घोषित

रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर के सचिव सुधीर सहित सदस्य सुमित, नवप्रीत और अंशुल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जनवरी 2026 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के तत्वाधान में रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर द्वारा आगामी 27 दिसंबर 2025 को चौथी राज्य स्तरीय सब-जूनियर (बालक व बालिका) रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पांवटा साहिब के तिब्बतीयन एस.टी.एस. खेल मैदान में आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी जिलों के रग्बी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर के सचिव सुधीर सहित सदस्य सुमित, नवप्रीत और अंशुल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जनवरी 2026 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विकास सूद, सचिव विशाल सरीन, धर्मेंद्र चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की समीक्षा कर सभी जिलों के संघों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें:  शमलाटी मझगांव स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, मेधावियों को मिला सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

सिरमौर की टीम का ऐलान
चैंपियनशिप के लिए जिला सिरमौर की टीम की घोषणा भी कर दी गई है। जिला स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप बीते 21 दिसंबर को ‘द स्कॉलर होम स्कूल’ के खेल मैदान में संपन्न हुई थी, जिसके आधार पर स्टेट चैंपियनशिप के लिए सिरमौर के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर ने इन सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

ये खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
बालक वर्ग में नाहन से अक्षय, बेचड़ का बाग से अक्षित, कोटड़ी व्यास से लक्ष्य, अंकित, आर्यन और जतिन, सिद्धार्थ, प्रांजय, शौर्य, भावेश, वैभव (द स्कॉलर होम) और निमेष (विद्या पीठ स्कूल) को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, बालिका वर्ग में द स्कॉलर होम से चक्षु, इसप्रीत, इतिका और इमदी नक्सरा, के.बी. क्लब कोटड़ी व्यास से दीपिका, स्नेहा और श्वेता, वेद व्यास से दिव्यांशी, कृतिका, रितिका और प्रिया, विद्यापीठ स्कूल से हिमांशी को जिला टीम में स्थान मिला है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More