HomeCrimeपांवटा साहिब में चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने...

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

जब स्पेशल डिटेक्शन टीम बातापुल चौक के पास गश्त पर तैनात थी, तो पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि आरोपी साबर अली के पास नशीले पदार्थों की खेप मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध की तलाशी ली।

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साबर अली पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जब स्पेशल डिटेक्शन टीम बातापुल चौक के पास गश्त पर तैनात थी, तो पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि आरोपी साबर अली के पास नशीले पदार्थों की खेप मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 4.79 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर में हजारों लोगों ने देखा भारतीय वायु सेना का अदभुत शौर्य, कौशल और समन्वय

पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और क्षेत्र में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More