HomeHimachalSirmaurसिरमौर में जनवरी महीने के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल...

सिरमौर में जनवरी महीने के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें

आगामी जनवरी 2026 माह के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग सिरमौर ने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के विभिन्न उपमंडलों में अलग-अलग तारीखों पर ये प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।

नाहन : आगामी जनवरी 2026 माह के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग सिरमौर ने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के विभिन्न उपमंडलों में अलग-अलग तारीखों पर ये प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि मोटर वाहन निरीक्षक इंजीनियर विजय चौहान सभी निर्धारित केंद्रों पर डयूटी पर तैनात रहेंगे, ताकि प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग 5 और 21 जनवरी को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 6 और 22 जनवरी की तारीखें तय की गई हैं। पांवटा साहिब उपमंडल में पासिंग कार्य 8, 19 और 28 जनवरी को किया जाएगा, वहीं ड्राइविंग टेस्ट 9 और 29 जनवरी को लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की इस बेटी ने सियोल में लहराया भारत का परचम, वैश्विक युवा सम्मेलन में किया एशिया प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

इसके अतिरिक्त राजगढ़ उपमंडल में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों ही प्रक्रियाएं 3 जनवरी को पूरी की जाएंगी। वहीं शिलाई उपमंडल में 17 जनवरी, कफोटा में 30 जनवरी, संगड़ाह में 24 जनवरी और सराहां उपमंडल में 15 जनवरी को वाहनों की पासिंग के साथ साथ ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रियाएं संपन्न करवाई जाएंगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More