HomeHimachalIGMC मारपीट मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, अस्पतालों में आज...

IGMC मारपीट मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, अस्पतालों में आज से चलेगी OPD

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने के एलान के बाद आज से सभी अस्पतालों में मरीजों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

शिमला : इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने के एलान के बाद आज से सभी अस्पतालों में मरीजों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

यह हड़ताल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रविवार देर शाम डाक्टरों को दिए संदेश और आश्वासन के बाद खत्म हुई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो टूक कहा कि पहले हड़ताल वापस लो, उसके बाद बातचीत होगी। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।

उधर, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से देर शाम जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की विस्तृत जांच करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही डॉ. राघव नरूला की टर्मिनेशन को लेकर भी पुनर्विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए आरडीए ने जनहित में तत्काल प्रभाव से हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:  Illegal Mining : बाता नदी में इस जगह अवैध खनन की शिकायत लेकर नाहन पहुंचे ग्रामीण, बोले...

आरडीए ने स्पष्ट किया है कि जब तक टर्मिनेशन आदेश वापस नहीं लिए जाते, तब तक जांच प्रक्रिया में संगठन पूरी तरह शामिल रहेगा। इस पूरे मामले को लेकर अगली रणनीति पर 3 जनवरी 2026 को बैठक कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल के दौरान समर्थन देने वाले प्रदेश और देशभर के डॉक्टर संगठनों का आभार जताया है। विशेष रूप से हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, सैमडीकॉट और अन्य मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

हड़ताल समाप्त होने के बाद आईजीएमसी सहित प्रदेश के अस्पतालों में ओपीडी, वार्ड और अन्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है, जिससे बीते कई दिनों से परेशान मरीजों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  ऊना में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें आपके क्षेत्र में कब होगा टेस्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More