HomeHimachalCEIR पोर्टल से बद्दी पुलिस ने असल मालिकों तक पहुंचाए 700 चोरी-गुमशुदा...

CEIR पोर्टल से बद्दी पुलिस ने असल मालिकों तक पहुंचाए 700 चोरी-गुमशुदा मोबाइल फोन, कीमत 1.25 करोड़

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने चोरी या गुमशुदा मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं और बरामद होने पर उसे अनब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस के माध्यम से भी मोबाइल फोन को ब्लॉक करवाने की सुविधा उपलब्ध है।

बद्दी : पुलिस जिला बद्दी ने CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग से मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2025 के दौरान बद्दी पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के करीब 160 चोरी/गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असल मालिकों को वापस सौंपे हैं।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि CEIR पोर्टल एक सरकारी प्रणाली है, जिसका पूरा नाम Central Equipment Identity Register (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) है। यह प्रणाली मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर काम करती है और खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में सहायता करती है।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: सिरमौर में भीषण अग्निकांड, गुर्जर समुदाय का डेरा चढ़ा आग की भेंट, राख हुई 15 झोपड़ियां, छिन गया 100 लोगों का आशियाना

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने चोरी या गुमशुदा मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं और बरामद होने पर उसे अनब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस के माध्यम से भी मोबाइल फोन को ब्लॉक करवाने की सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल के मिलने के बाद पुलिस द्वारा उसे संबंधित नागरिकों के सुपुर्द कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये मूल्य के लगभग 700 मोबाइल फोन CEIR पोर्टल की मदद से ढूंढकर उनके असल मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। अक्सर देखने में आता है कि चोरी या गुमशुदा मोबाइल फोन को आम लोग बिना बिल या असली मालिक के सत्यापन के सस्ते दामों पर खरीद-फरोख्त कर लेते हैं, जिससे भविष्य में संबंधित व्यक्ति को कानूनी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  मंडी-कटौला सड़क सीमित अवधि के लिए रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि पुराना मोबाइल फोन खरीदते समय बिना बिल और मोबाइल के डिब्बे (बॉक्स) के मोबाइल न खरीदें, क्योंकि ऐसी स्थिति में चोरीशुदा या गुमशुदा मोबाइल मिलने की आशंका रहती है। यदि किसी व्यक्ति को कोई गुमशुदा मोबाइल फोन मिलता है, तो एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए उसे उसके असल मालिक तक पहुंचाएं या नजदीकी पुलिस थाना में जमा करवाएं।

ये भी पढ़ें:  3 नवंबर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More