HomeHimachalChambaएफसीए के लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा, डीसी...

एफसीए के लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा, डीसी चंबा ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री स्वयं एफसीए मामलों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। डीसी सोमवार को एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा और तीसा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री स्वयं एफसीए मामलों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। डीसी ने इस दौरान उपमंडल चंबा व तीसा के अंतर्गत विभिन्न मामलों के अंतर्गत प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर लगने वाली आपत्तियों के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे घायल

उन्होंने इस दौरान गत बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों की भी समीक्षा की। बैठक में वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल चंबा जोगेंद्र शर्मा और सहायक अभियंता तीसा संजीव अत्री उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More