HomeEmploymentसनवेट हेल्थकेयर में अकाउंटेंट से लेकर फार्मा केमिस्ट तक कई पदों पर...

सनवेट हेल्थकेयर में अकाउंटेंट से लेकर फार्मा केमिस्ट तक कई पदों पर होगी भर्ती, अनुभवी उम्मीदवारों के लिए मौका

फार्मा और केमिकल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े इस संस्थान में अकाउंट्स, प्रोडक्शन और क्वालिटी कंट्रोल से संबंधित पदों पर न्यूनतम 3 से 4 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

नाहन : पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर शंभूवाला स्थित सनवेट हेल्थकेयर ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए विभिन्न विभागों में पढ़े-लिखे और अनुभवी युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। फार्मा और केमिकल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े इस संस्थान में अकाउंट्स, प्रोडक्शन और क्वालिटी कंट्रोल से संबंधित पदों पर न्यूनतम 3 से 4 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

जानकारी के अनुसार अकाउंटेंट पद के लिए बी.कॉम, एम.कॉम या सीए इंटर की योग्यता के साथ टैली, जीएसटी, अकाउंटिंग, बिलिंग और कंप्लायंस का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। टैबलेट केमिस्ट पद के लिए बी.फार्मा, एम.फार्मा या बी.एससी योग्यता वाले उम्मीदवारों को टैबलेट सेक्शन के प्रोडक्शन विभाग में कार्य का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती

इसके अलावा क्यूसी एवं माइक्रोबायोलॉजी लैब के लिए माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद पर एम.एससी माइक्रोबायोलॉजी योग्यता के साथ स्टेरिलिटी और एनवायरनमेंटल मॉनिटरिंग का अनुभव मांगा गया है। इंजेक्शन केमिस्ट पद के लिए बी.फार्मा या एम.फार्मा योग्यता आवश्यक है, जिसमें एसेप्टिक एरिया, फिलिंग और वायल/एम्प्यूल से जुड़े कार्यों का अनुभव होना चाहिए।

प्रोडक्शन विभाग में बैच केमिस्ट पद के लिए भी बी.फार्मा या एम.फार्मा योग्यताधारी और बैच मैन्युफैक्चरिंग व डॉक्यूमेंटेशन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए ग्रेजुएट या कंप्यूटर कोर्स की योग्यता के साथ एमएस एक्सेल, वर्ड, डाटा एंट्री और ईआरपी का अनुभव जरूरी बताया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, नोट कर लें फरवरी माह की ये तारीखें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी या आवेदन के लिए एचआर संपर्क नंबर 6230920421 पर संपर्क कर सकते हैं या अपना बायोडाटा ईमेल crmsunvet@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More