HomeHimachalनेशनल मुकाबले की तैयारी में हिमाचल रग्बी टीम, सेलाकुई में शुरू हुआ...

नेशनल मुकाबले की तैयारी में हिमाचल रग्बी टीम, सेलाकुई में शुरू हुआ सब जूनियर खिलाड़ियों का कैंप

कैंप 12 जनवरी तक चलेगा। पांवटा साहिब में संपन्न हुई स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ी इस कैंप में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी प्रतियोगिता 16 से 20 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

पांवटा साहिब : रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बॉयज और गर्ल्स वर्ग के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप सेलाकुई (उत्तराखंड) में शुरू हो गया है। कैंप 12 जनवरी तक चलेगा। पांवटा साहिब में संपन्न हुई स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ी इस कैंप में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी प्रतियोगिता 16 से 20 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इस कैंप में बॉयज और गर्ल्स वर्ग से कुल 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कैंप में क्वालिफाइड रेफ्री एवं कोच सुधीर कुमार (हिमाचल प्रदेश), खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार (पंजाब), फिजियो मोहिनी मेहरा (पंजाब) और मैनेजर रूबी चौधरी की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ी 12 जनवरी तक खेल की बारीकियां सीखेंगे, जिसके बाद सर्वश्रेष्ठ 12-12 खिलाड़ी बॉयज और गर्ल्स वर्ग में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस पर CM सुक्खू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या बड़ी घोषणाएं हुईं

बॉयज वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में आर्यन कश्यप, अंकित चौधरी, लक्ष्य चौधरी, अनमोल शर्मा, भावेश, प्राजय, शौर्य शर्मा, वैभव, अक्षित शर्मा, निमेष, परीक्षित, सिद्धार्थ शर्मा, हर्ष, रुपेश शर्मा, आर्यन और कंवर शामिल हैं। वहीं गर्ल्स वर्ग में दीपिका, स्नेहा, दिव्यांशी, रितिका, कृतिका, श्वेता, चक्षु, समायरा, मानवी शर्मा, इसप्रीत, इमदी नक्षत्रा, इतिका, प्रिया, अंशिका शर्मा और पायल का चयन किया गया है।

हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद और महासचिव विशाल सरीन ने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कैंप से लेकर प्रतियोगिता से लौटने तक हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। संगठन की ओर से खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन के प्राचीन श्री वामन मंदिर में 8 दिसंबर को सजेगा बाबा गोगा जी महाराज का दरबार

वहीं, टेक्निकल कमेटी के इंचार्ज एवं हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, रग्बी सदस्य धर्मेंद्र चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि कैंप का आयोजन बेहतर तरीके से चल रहा है। खिलाड़ियों को यहां खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि वह नेशनल में हिमाचल का नाम रोशन करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More