HomeHimachalShimlaएसजेवीएन ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में किया 10 लाख रुपये का...

एसजेवीएन ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में किया 10 लाख रुपये का अंशदान

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

शिमला : सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। एसजेवीएन ने यह धनराशि निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा, परियोजना प्रमुख, रामपुर जल विद्युत स्टेशन विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, लुहरी जल विद्युत परियोजना (स्टेज-1) विवेक शर्मा और पीसीसीएफ संजय सूद भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने DC शिमला अनुपम कश्यप को किया सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More