HomeHimachalHimachal: किसान की ये बेटी सीयू जम्मू में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, साधारण...

Himachal: किसान की ये बेटी सीयू जम्मू में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, साधारण परिवार से निकल समाज कार्य क्षेत्र में पाया मुकाम

बबीता ने राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला से बीएससी की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से समाज कार्य में मास्टर डिग्री हासिल की। वर्ष 2020 में उन्होंने यूजीसी नेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।

शिमला : जुन्गा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली बबीता शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर (समाज कार्य) के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण किसान परिवार में जन्मी बबीता की इस उपलब्धि से जुन्गा और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर है। बबीता का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में समाज कार्य विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। उन्होंने बीते वर्ष नवंबर में विश्वविद्यालय में इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनका चयन हुआ और अब वे अपनी ड्यूटी भी ज्वाइन कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि बबीता शर्मा का जन्म जुन्गा से सटी भड़ेच पंचायत के गांव टीर में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उनके पिता रमेश चंद शर्मा किसान हैं, जबकि माता विद्या देवी आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। बबीता ने प्रारंभिक शिक्षा गांव भड़ेच के स्कूल से मिडल तक हासिल की। इसके बाद उन्होंने दसवीं कक्षा कोटी से और बारहवीं कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार शिमला से उत्तीर्ण की।

ये भी पढ़ें:  अपना जन्मदिन मनाने वृद्ध आश्रम पहुंचे डीसी बिलासपुर, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर बनाया खास दिन

बबीता ने राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला से बीएससी की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से समाज कार्य में मास्टर डिग्री हासिल की। वर्ष 2020 में उन्होंने यूजीसी नेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। वर्तमान में वे समाज कार्य विषय में पीएचडी कर रही हैं, जिसकी थीसिस दिसंबर 2025 में जमा कर दी गई है।

अपनी सफलता को साझा करते हुए बबीता शर्मा ने युवाओं को संदेश दिया कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी मेहनत व लगन से प्रयास किए जाएं, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह यात्रा निस्संदेह ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

ये भी पढ़ें:  सालाना 8 करोड़ का कारोबार कर रही सिरमौर की ये सहकारी सभा, जुड़े हैं 9 राजस्व गांव के 600 शेयर होल्डर्स
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More