HomeSportsभुवनेश्वर में राष्ट्रीय मुकाबले के लिए रवाना हुई हिमाचल रग्बी टीम, सिरमौर...

भुवनेश्वर में राष्ट्रीय मुकाबले के लिए रवाना हुई हिमाचल रग्बी टीम, सिरमौर की दीपिका को कप्तान की कमान

टीम के कोच व कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार और धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि 6 से 12 जनवरी तक बॉयज और गर्ल्स दोनों टीमों का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

देहरादून : इंडियन फुटबॉल रग्बी के तहत 16 से 18 जनवरी तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की रग्बी टीम सैलाकुई स्थित द स्पाइस होटल ग्राउंड से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर ज्योति शास्त्री और धर्मेंद्र चौधरी ने टीम को आशीर्वाद व शुभकामनाएं देकर विदा किया।

हिमाचल प्रदेश की रग्बी टीम में छात्रा खिलाड़ियों में दीपिका कोटड़ी व्यास (सिरमौर) को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चक्षु को उपकप्तान बनाया गया है। टीम स्क्वाड में इसप्रीत कौर (पांवटा साहिब, मानवी शर्मा और समायारा (शिमला), नक्षत्रा, रितिका, दिव्यांशी, श्वेता, इक्षिता, प्रिया और पायल (पांवटा साहिब) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : लोक अदालतों में 2677 मामलों का निपटारा, सुनवाई को लगे थे 7808 मामले

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, सचिव विशाल सरीन, पंकज प्रभाकर सहित अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रदेश की टीम भुवनेश्वर में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी। एसोसिएशन की ओर से तिरुपति ग्रुप ऑफ कंपनी के फाउंडर और द स्पाइस होटल के ऑनर अरुण गोयल का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से टीम को रहने, खाने और किट की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सी-ऑफ सेरेमनी के दौरान समाजसेवी ज्योति और रियांश ने दोनों टीमों के लिए रिफ्रेशमेंट की घोषणा की। टीम के कोच व कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार और धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि 6 से 12 जनवरी तक बॉयज और गर्ल्स दोनों टीमों का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने कोच संदीप कुमार, सुधीर कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट मोहिनी मेहरा और मैनेजर रूबी चौधरी के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखीं।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक उपलब्धि : हिमाचल के डा. कुलदीप बने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जूरी सदस्य, प्रतिष्ठित तकनीकी पद संभालने वाले पहले भारतीय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More