HomeEmploymentबेरोजगार युवा हो जाएं तैयार! यहां 361 पदों पर भर्ती के लिए...

बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार! यहां 361 पदों पर भर्ती के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीकल, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

सोलन : मैसर्ज निम्र इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नालागढ़ में 21 पद और मैसर्ज सिद्धार्थ सुपर स्पिनिंग मिल नालागढ़ में 110 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 10 दिसंबर, 2025 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल बद्दी में 200 पद और मैसर्ज स्काई मर्चेट शिमला में 30 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 दिसंबर, 2025 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में आयोजित किए जाएंगे।

उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीकल, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों की भर्ती के लिए 2 जनवरी तक मांगे आवेदन, 6 को साक्षात्कार

उन्होंने बताया कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों सहित 10 दिसंबर, 2025 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार नालागढ़ और 11 दिसंबर, 2025 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 1000 पर 923 महिलाएं, CMO ने बैठक में दिए सख्त निगरानी के निर्देश

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नवंबर 78328-91722, 98053-60764 और 82199-71112 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More