HomeSportsनेशनल गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप खेलेगी करिअर अकादमी स्कूल नाहन की अपूर्वा

नेशनल गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप खेलेगी करिअर अकादमी स्कूल नाहन की अपूर्वा

चयनित गर्ल्स फुटबॉल टीम अब 23 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक पश्चिम मणिपुर के खुमान लामपाक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाएगी।

नाहन : राज्य स्तरीय मेजर गेम्स टूर्नामेंट (अंडर-19 गर्ल्स फुटबॉल) में शानदार प्रदर्शन के आधार पर करिअर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की जमा दो कक्षा की छात्रा अपूर्वा का चयन राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बिलासपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। चयनित गर्ल्स फुटबॉल टीम अब 23 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक पश्चिम मणिपुर के खुमान लामपाक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाएगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया गया, जिसमें अपूर्वा ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और अनुशासन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके चयन से विद्यालय के साथ-साथ जिला सिरमौर में भी खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता की सीनियर हिमाचल टीम में इन खिलाड़ियों का चयन

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने कहा कि अपूर्वा की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का हौसला देगी।

विद्यालय के चेयरमैन एस.एस. राठी ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर छात्रा का चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। वहीं विद्यालय की निदेशिका मधुलिका राठी ने कहा कि छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकता है और अपूर्वा ने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और रिटेल मैनेजमेंट में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

इस अवसर पर निदेशक मनोज राठी ने भी अपूर्वा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन सभी छात्राओं के लिए एक मिसाल है जो खेल के मैदान में अपना भविष्य देखती हैं। उन्होंने कहा कि करिअर अकादमी का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारना है।

ये भी पढ़ें:  सिविल अस्पताल घुमारवीं में पहली बार 2 जटिल सिजेरियन प्रसव कराने वाले डॉक्टर्स और स्टाफ को सम्मान, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More