HomeHimachalShimlaसिरमौर के नौहराधार में भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत पर...

सिरमौर के नौहराधार में भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में बीती रात भीषण आग लगने की दुःखद घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में बीती रात भीषण आग लगने की दुःखद घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और घायलों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के कारणों की गंभीरता से जांच करने भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  वन संरक्षण के लिए महिला व युवक मंडलों को मिलेगा मुआवजा: मुख्यमंत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More