HomeHimachalShimlaएचपी होम स्टे नियम 2025 के तहत होम स्टे/बी एंड बी इकाइयों...

एचपी होम स्टे नियम 2025 के तहत होम स्टे/बी एंड बी इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य

यदि कोई इकाई उपरोक्त प्रावधानों/ नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उसके विरूद्ध एचपी होम स्टे नियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शिमला : प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से एचपी होम स्टे नियम 2025 अधिसूचित किए गए हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला जगदीश शर्मा ने बताया कि उक्त नियमों के क्लॉज 6 के अनुसार वह सभी पर्यटन इकाइयां/ होमस्टे, जो वर्तमान में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की इनक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट/ इनक्रेडिबल इंडिया होम स्टे एस्टेब्लिशमेंट योजना अथवा एचपी होम स्टे योजना, 2008 के अंतर्गत पंजीकृत एवं संचालित हैं, उन्हें इन नियमों के राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्राधिकार के निर्धारित प्राधिकारी के समक्ष ई-सेवाएं पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र (अनुबंध -1) में पंजीकरण के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब पुलिस ने पकड़ी डोडे की बड़ी खेप, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

उन्होंने बताया कि ऐसी इकाइयों का पंजीकरण उनकी वर्तमान पंजीकरण की वैधता तिथि तक बिना किसी पंजीकरण शुल्क के किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपी होम स्टे नियम, 2025 के अंतर्गत विधिवत पंजीकरण के बिना कोई भी पर्यटन इकाई/होमस्टे संचालित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी होम स्टे/बी एंड बी इकाई मालिकों से अनुरोध किया कि वह नियमों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें और निर्धारित समयावधि के भीतर अनिवार्य पंजीकरण करवाएं।

यदि कोई इकाई उपरोक्त प्रावधानों/ नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उसके विरूद्ध एचपी होम स्टे नियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पहले से पंजीकृत सभी होम स्टे/बी एंड बी इकाई मालिकों से अपील की है कि वह अपने इकाई का पंजीकरण नए होमस्टे नियम, 2025 के तहत करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: वर्ष 2026 के लिए ग्राम सभा की बैठकों का शेड्यूल जारी, क्लिक पर जानें ये तिथियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More