HomeHimachalSirmaurदो फौजी भाईयों की टूटी जोड़ी, मां देखना चाहती थीं सिर पर...

दो फौजी भाईयों की टूटी जोड़ी, मां देखना चाहती थीं सिर पर सेहरा… नम आंखों से पंचतत्व में विलीन हुए वीर सपूत मुकेश कुमार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के टोका नगला गांव के वीर सपूत लांस नायक मुकेश कुमार का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के टोका नगला गांव के वीर सपूत लांस नायक मुकेश कुमार का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 15 फील्ड आर्टिलरी रेजीमेंट के जवानों ने अपने बहादुर साथी को अंतिम सलामी दी। छोटे भाई मंजीत ने नम आंखों से अपने बड़े भाई की चिता को मुखाग्नि दी और गांव का एक लाल सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गया।

अंतिम विदाई के दौरान माता-पिता और परिवार की चीख-पुकारों से हर आंख नम हो गई। सैकड़ों ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र के सदस्य भी अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

ये भी पढ़ें:  Chamba News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए दूसरे दिन 2581 नामांकन पत्र दाखिल: DC मुकेश रेपसवाल

बता दें कि गत वीरवार को वीर सपूत मुकेश कुमार की घर पर खेत में काम करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद वीरवार शाम उनकी पार्थिव देह टोका नगला स्थित घर लाई गई। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा के दौरान ‘शहीद मुकेश अमर रहे’ के जयघोष गूंजते रहे।

25 जून 1996 को टोका नंगला गांव में पिता उजागर सिंह और मां राजबाला के घर जन्मे मुकेश कुमार 26 जून 2015 को भारतीय सेना की 15 आर्टिलरी रेजीमेंट (फील्ड) में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह देहरादून में तैनात थे। बचपन से ही मुकेश खेलों और पराक्रम के लिए जाने जाते थे।

ये भी पढ़ें:  फॉरेस्ट गार्ड्स के 500 पद समाप्त करने पर बिफरे वन विभाग के कर्मचारी, सरकार को भेजा ज्ञापन

मुकेश कुमार के आकस्मिक निधन से दो फौजी भाइयों की जोड़ी भी टूट गई। उनका छोटा भाई मंजीत भी सेना में सेवारत है, जबकि बहन अनीता विवाहित हैं। उनका परिवार खासकर मां अपने बेटे के सिर पर सेहरा सजाने के सपने देख रही थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। कुछ दिन पहले ही मुकेश छुट्टी लेकर परिवार से मिलने घर आए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात आखिरी साबित होगी।

वीरवार को ही सैन्य रेजीमेंट से उप-कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजय, नायब सूबेदार अनिल, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, गनर अभिषेक और गनर अमन सहित अन्य जवान परिवार के साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  अक्षरधाम स्कूल में वार्षिक खेलकूद का सफल आयोजन, नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया गजब का उत्साह

इस दौरान मुकेश कुमार की बटालियन से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच. नायर, सूबेदार मेजर, प्रशासन की ओर से एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल, तहसीलदार पांवटा साहिब सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान, सचिव ओमप्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More