HomeHimachalसीएम सुखविंद्र सुक्खू के निर्देश: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को उपलब्ध...

सीएम सुखविंद्र सुक्खू के निर्देश: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को उपलब्ध करवाई जाए गुणवत्तायुक्त दवाइयां

उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार ड्रग्स एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा। वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुणवत्तायुक्त दवाइयां बहुत जरूरी हैं।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही लगभग 100 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए टेंडर जारी करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रतिष्ठित दवा कंपनियां भी इसमें भाग ले सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाएं सीधे दवा निर्माता कंपनियों से खरीदी जाएंगी, जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को विश्वस्तरीय दवाइयां मिल सकें। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार ड्रग्स एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा। वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुणवत्तायुक्त दवाइयां बहुत जरूरी हैं। लोगों को प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश ने भूटान भेजे चिलगोजा के पौधे, सीएम ने वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देश दिए कि जन औषधि और अन्य दवा दुकानों के लिए दवाइयां अधिकृत डीलरों के बजाय सीधे दवा कंपनियों से खरीदी जाएं। राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता का पैसा केवल जनहित के लिए ही खर्च किया जाना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रियंका बासु इंगटी, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र संजटा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जल्द तैयार होगा पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच 07 पर बन रहा ये पुल, 400 मीटर दूरी हो जाएगी कम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More