HomeHimachalShimlaशिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया...

शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह भवन कोटखाई की जनता के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इसके बनने से विकास खंड कोटखाई में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा होगी और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा।

शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई में 5 करोड़ 36 लाख की राशि से बनने वाले विकास खंड अधिकारी कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरिक्षण किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह भवन कोटखाई की जनता के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इसके बनने से विकास खंड कोटखाई में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा होगी और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा।

गौरतलब है कि यह एक पांच मंजिला भवन होगा, जिसमें खंड विकास अधिकारी के कार्यालय एवं आवास के अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए नई तकनीक से युक्त कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के प्रथम तल पर एक पुस्तकालय का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सहित जनसामान्य को भी लाभ होगा। इस भवन में लिफ्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कैंटीन का भी प्रावधान इस भवन में रखा गया है। इस भवन की सबसे ऊपरी मंज़िल में पंचायत समिति हॉल का निर्माण भी किया जाना है, जिसमें समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:  स्मैक तस्करी के दोषी को विशेष न्यायाधीश-1 सिरमौर की अदालत ने सुनाई 4 साल की सख्त सजा, पढ़ें पूरा मामला

रोहित ठाकुर ने इस भवन के निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं निर्माणकर्ताओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में खंड विकास अधिकारी कोटखाई का कार्यालय एक अलग उदहारण प्रस्तुत करेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More