आज का पंचांग | 20 जनवरी 2026
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: श्रवण
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: सिद्धि
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:55am-01:50pm
राहुकाल: 03:08pm-04:26pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:52pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें, जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: संतरी
उपाय: अपने नहाने के पानी में गंगाजल डालें।
वृष राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा, लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे, इसलिए आज उन पर आपका गुस्सा फूट सकता है। आज कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: साधु संतों की सेवा करें।
मिथुन राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर पर जमा कूड़ा साफ करें।
कर्क राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: सतनाजा दान करें।
सिंह राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: लाल रंग की चीजों का दान करें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने ईष्ट देवता की आराधना करें।
तुला राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन बीते दिनों में किए गए फिजूल खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आज चितकबरा रंग के कपड़े पहनें।
वृश्चिक राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
धनु राशि
डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने खयालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे, जो आपके लिए खास हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज तुलसी पत्र का सेवन करें।
मकर राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। अगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: आज किसी को प्लास्टिक से बनी चीजों का दान करें।
कुंभ राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: श्री गणेश जी का पूजन करें।
मीन राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना खयाल रखने की इच्छा से टकराएंगी। अपने जज्बात को बांधे नहीं और वे काम करें, जिससे आपको सुकून मिले। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। दूसरों की दखल अंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


