HomeRashifalAaj Ka Rashifal 27 August 2026: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे...

Aaj Ka Rashifal 27 August 2026: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते! मेष से मीन तक जानें राशि का हाल

ग्रहों की चाल आज किसी के लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है तो किसी को कामकाज और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

  • ग्रहों की चाल आज किसी के लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है तो किसी को कामकाज और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कहीं पुराने अटके काम पूरे होंगे, तो कहीं खर्च और तनाव बढ़ सकता है। जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | उपाय : क्रोध पर नियंत्रण रखें और शांत रहकर निर्णय लें।

मिथुन राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें:  उप मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश, गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल

कर्क राशि
आज आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में हो सकते हैं। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। शाम के समय थोड़े तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : किसी धार्मिक स्थल पर जाकर मन को शांत करें।

सिंह राशि
आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा सोच-समझकर करें। काम का बोझ रहेगा। जीवनसाथी से भी नोकझोंक होने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हल्का पीला | उपाय : कीमती सामान संभालकर रखें।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : जरूरतमंद की मदद करें।

ये भी पढ़ें:  न दावा चला, न लालच जीता... चूड़धार में खोई 5 लाख की अमानत सही मालिक तक पहुंचाने वाले पुजारी बने मिसाल

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हल्का पीला | उपाय : अनावश्यक खर्च से बचें।

वृश्चिक राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधी रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : खानपान में संतुलन बनाए रखें।

धनु राशि
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: मेष को धन लाभ, कन्या की होगी तारीफ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मकर राशि
आज आप अपने शौक के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। परिवार के फैसले से आज आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।

कुंभ राशि
आज आपको हृदय संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राएं थकाने वाली रहेंगी। आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : काफी | उपाय : तनाव से बचें और आराम पर ध्यान दें।

मीन राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। सेहत के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | उपाय : कुछ समय ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More