HomeCrimeकालाअंब में हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने...

कालाअंब में हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपियों के कब्जे से 7.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। इस मामले में पुलिस टीम ने विकास उर्फ विक्की निवासी मॉडल टाउन भूना, थाना व तहसील भूना, जिला फतेहबाद (हरियाणा) और शुभम उर्फ शुभी निवासी दुर्गा कॉलोनी कालाअंब, हमीदपुर, तहसील व थाना नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) को नशे के साथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में ABVP का प्रदर्शन, HPU में हुई मारपीट मामले में एकतरफा कार्रवाई के जड़े आरोप

इस संबंध में पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे के इस अवैध धंधे में इनके साथ और कौन लोग शामिल हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More