HomeHimachalभारत-पाकिस्तान तनाव : सीएम ने की हिमाचल की मौजूदा स्थिति की समीक्षा,...

भारत-पाकिस्तान तनाव : सीएम ने की हिमाचल की मौजूदा स्थिति की समीक्षा, जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों का मलबा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

शिमला : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी कर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार गहनता से स्थिति की निगरानी कर रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने राज्य के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों का मलबा मिलने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में पड़ोसी राज्यों के अनुरूप ही प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि केंद्र सरकार के सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025: कलाकारों के चयन के लिए इस दिन होंगे ऑडिशन

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से सतर्क और सजग रहने का आह्वान किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More