HomeHimachalSirmaurउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें कार्यक्रमों...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें कार्यक्रमों का शेड्यूल

उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी तीन दिन 22, 23 व 24 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी तीन दिन 22, 23 व 24 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 22 जनवरी को डीसी ऑफिस के बचत भवन नाहन में सुबह 11 बजे जिला योजना विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जबकि दोपहर बाद केंद्रीय प्रायोजित योजना की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति की अध्यक्षता करेंगे।

23 जनवरी को उद्योग मंत्री आईटीआई शिलाई में कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और इसके उपरांत वह जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। हर्षवर्धन चौहान 24 जनवरी को ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के कांडो में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे और दोपहर बाद ग्राम पंचायत डाहर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में जियोथर्मल ऊर्जा की संभावनाएं तलाशने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More