HomeHimachalSirmaurविक्रम ठाकुर ने संभाला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी का कार्यभार, कई...

विक्रम ठाकुर ने संभाला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी का कार्यभार, कई पदों पर दे चुके सेवाएं

विक्रम ठाकुर जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के द्राबिल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में पंचायती राज विभाग में जिला मंडी में पंचायत ऑडिटर के पद पर नियुक्ति के साथ अपनी सेवाओं की शुरुआत की।

नाहन : पंचायती राज विभाग में करीब 25 वर्षों तक विभिन्न पदों पर सेवाएं देने वाले विक्रम ठाकुर ने जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में जिला पंचायत अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। विक्रम ठाकुर जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के द्राबिल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में पंचायती राज विभाग में जिला मंडी में पंचायत ऑडिटर के पद पर नियुक्ति के साथ अपनी सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने शिमला और नाहन में विभिन्न पदों पर कार्य किया और पदोन्नति के बाद निदेशालय शिमला में सेवाएं दीं।

वे पंचायती राज ट्रेनिंग संस्थान मशोबरा में प्रशिक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे, जहां उन्होंने प्रदेश के पंचायती राज प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया। नाहन में जिला ऑडिटर ऑफिसर के पद पर रहते हुए उन्होंने लंबे समय तक जिला पंचायत अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी संभाला। पदोन्नति के बाद उन्हें प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में जिला पंचायत अधिकारी के रूप में सेवाएं देने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें:  पंचतत्व में विलीन हुए बलिदानी मनीष ठाकुर, पत्नी ने लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

नाहन में कार्यभार संभालने के बाद विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More