HomeHimachalMandiमंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर एटीआर...

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर एटीआर देने के निर्देश

एसडीएम मंडी सदर ने बताया कि फोरलेन निर्माण को लेकर उपमंडल कार्यालय को प्रभावित लोगों की ओर से 40 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडी : मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी मंडी सदर रूपिंद्र कौर ने एनएचएआई के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में बुधवार को एसडीएम कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क निर्माण कार्य कर रही गावर कंपनी के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मंडी सदर उपमंडल क्षेत्र के अंतर्गत मंडी से भटोग तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO का रास्ता रोका, फिर कर दी पिटाई, कपड़े भी फाड़े

एसडीएम मंडी सदर ने बताया कि फोरलेन निर्माण को लेकर उपमंडल कार्यालय को प्रभावित लोगों की ओर से 40 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से कटिंग के कारण मकानों और गौशालाओं में दरारें आने, पानी की निकासी की समस्या, कलवर्ट निर्माण और खेतों में पानी जाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। एसडीएम मंडी सदर ने निर्देश दिए कि सभी शेष मामलों का मौके पर निरीक्षण कर स्थायी समाधान किया जाए।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे के साथ पकड़े गए गेस्ट हाउस में ठहरे ये आरोपी, इस पर दर्ज हैं 51 आपराधिक मामले, जांच में खुलासा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More