HomeHimachalSirmaurकालाअंब : रुचिरा पेपर्स के एमडी उमेश चंद्र गर्ग का निधन, उद्योग...

कालाअंब : रुचिरा पेपर्स के एमडी उमेश चंद्र गर्ग का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

उमेश चंद्र गर्ग गत्ता और कागज उद्योग का एक बड़ा और स्थापित नाम थे। उनके नेतृत्व में रुचिरा पेपर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई और प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में स्थान हासिल किया।

नाहन : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित रुचिरा पेपर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रदेश के जाने-माने उद्योगपति उमेश चंद्र गर्ग का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने पंचकूला के पारस अस्पताल में सुबह करीब 6:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

उमेश चंद्र गर्ग गत्ता और कागज उद्योग का एक बड़ा और स्थापित नाम थे। उनके नेतृत्व में रुचिरा पेपर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई और प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में स्थान हासिल किया। साथ ही कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास में भी उनका योगदान अहम माना जाता है। वे अपने पीछे पत्नी शशि गर्ग, पुत्र-पुत्रवधू और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि उमेश गर्ग का जाना औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वैरव इंडस्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग, जय भारत सरिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र जैन, एल्जन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव भाटिया, प्रमुख उद्योगपति विनोज शर्मा, सी.एस. पुष्करणा, संजय आहूजा, साबू ग्रुप के पवन सैनी, विक्की सहित अनेक उद्योगपतियों और सामाजिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उद्योगपतियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि उमेश गर्ग एक दूरदर्शी उद्योगपति होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े रहे। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उद्योग जगत का मानना है कि उमेश गर्ग का निधन केवल एक उद्योगपति का जाना नहीं, बल्कि गत्ता और कागज उद्योग के एक मजबूत स्तंभ का टूटना है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  CEIR पोर्टल से बद्दी पुलिस ने असल मालिकों तक पहुंचाए 700 चोरी-गुमशुदा मोबाइल फोन, कीमत 1.25 करोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More