HomeHimachalChambaचंबा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ की लागत से निर्मित होगी 54.600...

चंबा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ की लागत से निर्मित होगी 54.600 किलोमीटर लंबी सड़कें: नीरज नैय्यर

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की कुल लंबाई 54.600 किलोमीटर है और इनके निर्माण पर लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

चंबा : चंबा विधानसभा क्षेत्र के सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण 4 के अंतर्गत चंबा विधानसभा क्षेत्र की 14 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की कुल लंबाई 54.600 किलोमीटर है और इनके निर्माण पर लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र के दूरदराज गांवों के लिए आवागमन की दृष्टि से एक बड़ी सौगात साबित होगी।

नीरज नैय्यर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-4 के तहत स्वीकृत सड़कों में लिंक रोड से गांव द्रवाला 10.750 किमी, लिंक रोड से गांव सानोथा 4.300 किमी, साच से फतेहपुर 3.325 किमी, लिंक रोड से गांव ननू 1.800 किमी, लिंक रोड से द्रडा से सेरू 3 किमी, लिंक रोड से घरग्राम 8.200 किमी, लिंक रोड से गांव घतरेड 3.200 किमी तथा लिंक रोड से घांनजुम शामिल है।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र योजना : एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, रोजाना 4 घंटे काम, इतना मिलेगा मानदेय, भर्ती नियम तय

इसी तरह योजना के तहत लिंक रोड से गांव रूंडेगा 1.500 किमी, लिंक रोड से गांव बसौधन 2.370 किमी, मंगला ओहली–भरियां– खपरा व झहरें रोड 2.370 किमी, लिंक रोड से मांनकोट 3.900 किमी, चंबा-मलूना-कठना रोड 3.640 किमी और रजेरा से बैली 4.500 किमी सड़क शामिल है। उन्होंने यह बताया कि इन सड़कों के निर्माण के अतिरिक्त इनके रखरखाव के लिए 4.87 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।

विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़कों की इस बड़ी सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय ग्रामीण और विकास मंत्री शिवराज चौहान व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की ये बेटी बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर, CM सुक्खू ने दी बधाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More