HomeHimachalSirmaurपावर शटडाउन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योगों सहित ग्रामीण इलाकों में...

पावर शटडाउन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योगों सहित ग्रामीण इलाकों में इस दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि 132/33/11 केवी सबस्टेशन कालाअंब (जोहड़ों), 132 केवी गिरि-कालाअंब और 132 केवी अंधेरी-कालाअंब में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कारण कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों और गांवों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब सहित ग्रामीण इलाकों में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को बिजली लाइनों की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि 132/33/11 केवी सबस्टेशन कालाअंब (जोहड़ों), 132 केवी गिरि-कालाअंब और 132 केवी अंधेरी-कालाअंब में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कारण कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों और गांवों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खैरी, जोहड़ों, जाटांवाला, भंडारीवाला, नागल सुकेती, खारा-खारी, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, डाकावाला, बांकाबाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, कौलांवालाभूड़, जंगलाभूड़ और नेरों कोटड़ी आदि गांवों में शटडाउन रहेगा। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से बोर्ड को कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया यह शटडाउन मौसम के अनुकूल रहने की स्थिति में ही प्रभावी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  नगर परिषद घुमारवीं चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

बता दें कि गत दिन खराब मौसम के बीच तेज आंधी-तूफान से कालाअंब विद्युत उपमंडल में बिजली लाइनों और पोल गिरने से बोर्ड को लाखों की चपत लगी है। जगह-जगह पेड़ गिरने से लाइनें टूट गई हैं। वहीं, पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ साथ ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान हुआ है। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बोर्ड के अधिकारी और कर्मी फील्ड में जुटे हैं। इसको लेकर शटडाउन प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:  बॉलीवुड मूवी 'पिंटू की पप्पी' में सिरमौरी तिकड़ी का धमाल, जानें कौन हैं ये युवा, गीत दिए तो संगीत भी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More