HomeHimachalChamba28 जनवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे विस अध्यक्ष...

28 जनवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 से 31 जनवरी तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 28 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे समिति हॉल चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं से संबंधित वार्षिक बजट प्राथमिकताओं बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 से 31 जनवरी तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 28 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे समिति हॉल चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं से संबंधित वार्षिक बजट प्राथमिकताओं बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

29 जनवरी को वह दोपहर 12:00 बजे हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 30 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत मेल में मेल से निकली व परला मेल के लिए बनने वाली संपर्क सड़क की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 31 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः 11:30 बजे बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 1 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें:  पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी: DC मुकेश रेपसवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More