- रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनी हुई है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के साथ पारिवारिक परिस्थितियां भी आपके फैसलों को प्रभावित कर सकती हैं।
मेष राशि
आज धैर्य बनाए रखें, क्योंकि समझदारी से ही आपको सफलता प्राप्त होगी। आज किसी भी प्रकार का निवेश न करें। परिवार पर किसी भी प्रकार का दबदबा न बनाएं। आज आप एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। बहुत से करीबी लोगों को आज आप नजरअंदाज कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन रहे हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : हनुमान जी की उपासना करें।
वृष राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। आज खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। घर पर कुछ अनचाहे लोग आ सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : काला | उपाय : सतनाजा किसी धार्मिक स्थान पर दान करें।
मिथुन राशि
पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अनदेखा कर सकते हैं। अपने कार्य के प्रति लापरवाही न करें। दोस्तों के साथ आज आप बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। शाम के समय परिवार वालों के साथ आप किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज भगवान में आस्था रखें।
कर्क राशि
आज आपमें नकारात्मक ऊर्जा की मात्रा अधिक हो सकती है। काम के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप दोस्तों की बातों में न आएं। व्यर्थ में धन खर्च होने की संभावना रहेगी। सौंदर्य और विलास की सामग्री पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : मंदिर जाकर देवी देवता का आशीर्वाद लें।
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। किसी धार्मिक उत्सव में आज आप हिस्सा ले सकते हैं। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। धन आगमन की संभावना रहेगी। बेहतर भोजन का आनंद प्राप्त करेंगे। आज आप किसी गलत संगत का शिकार हो सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सूर्य उपासना करें।
कन्या राशि
व्यवसाय में फायदा होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। घर के लिए खरीदारी कर सकते हैं। यात्राओं के दौरान चोट आदि का भय बना रहेगा। आर्थिक हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अधिक खर्च से बचें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : अपने इष्ट देव की पूजा करें।
तुला राशि
आज आप दूसरों की आलोचना कर सकते हैं। कामकाज में की गई लापरवाही भारी नुकसान में तब्दील हो सकती है। आज शत्रु पक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज किसी धार्मिक स्थान पर ध्वजा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। किसी पसंदीदा शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बोलते समय ध्यान दें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : कॉफी | उपाय : गरीबों या छोटी कन्याओं को चॉकलेट वितरित करें।
धनु राशि
आज के दिन कोई भी कार्य सोच-समझकर करें। आज व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी। लोग आज आपसे पैसे की मांग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | उपाय : गणपति जी की उपासना करें।
मकर राशि
आज खानपान की चीजों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। घर की जरूरतों पर अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ काफी खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप व्यर्थ के कामों में फंसे रह सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सूर्य उपासना करें।
कुंभ राशि
आज का अधिकतर समय आप घर पर व्यतीत कर सकते हैं। शारीरिक कसरत पर ध्यान देंगे। व्यवसाय से अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। रुका हुआ धन आज आपको वापस प्राप्त होगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : आज धार्मिक स्थल पर सफेद रंग की चीजों का दान करें।
मीन राशि
परिवार के चलते आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी आदि कर सकते हैं। आज स्त्री पक्ष से दूर रहें। आज आपको अहम फैसला लेना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : शंकर जी के ऊपर आज जल चढ़ाएं।
- ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 23 Nov 2026: आज किसी की मेहनत को मिलेगी पहचान, कहीं लापरवाही बिगाड़ेगी काम; जानें अपना राशिफल





