HomeCrimeपांवटा साहिब में फिर दबोचे नशा तस्कर, अब 2.026 किलोग्राम गांजे के...

पांवटा साहिब में फिर दबोचे नशा तस्कर, अब 2.026 किलोग्राम गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

नाहन|
3 राज्यों की सीमाओं के साथ सटे जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में उपमंडल पांवटा साहिब की माजरा पुलिस थाना की टीम ने गांजे की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है.

माजरा पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई. पुलिस को सूचना मिली थी कि कोलर के समीप बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर नशे की तस्करी हो रही है. इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संबंधित मोटरसाइकिल पर आकाश (18) पुत्र मनीष निवासी माजरा, तहसील पांवटा साहिब और ठाकुर (25) पुत्र सतपाल निवासी माजरा तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 2.026 किलोग्राम गांजा बरामद किया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, 2 युवतियों सहित 3 की गई जान, एक गंभीर

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में माजरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां ले जा रहे थे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

बता दें कि पांवटा साहिब 3 राज्यों की सीमाओं के साथ सटा है. लिहाजा, नशा तस्करी के लिए भी यह क्षेत्र संवेदनशील बन चुका है और आए दिन पुलिस यहां एक के बाद एक नशा तस्करों पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

ये भी पढ़ें:  जिला सिरमौर में पहाड़ियों की कटाई पर रोक, DC ने जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More