HomeHimachalकर्तव्य पथ पर हिमाचल की झांकी में सिरमौर के कलाकार सुनील और...

कर्तव्य पथ पर हिमाचल की झांकी में सिरमौर के कलाकार सुनील और किरण की दमदार मौजूदगी

आसरा संस्था के प्रभारी डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की यह झांकी प्रदेश के वीर सैनिकों और उनके बलिदान को समर्पित रही, जिसमें हिमाचल की समृद्ध सैन्य परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

राजगढ़ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित हिमाचल प्रदेश की झांकी ने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की सांस्कृतिक और सैन्य विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतिष्ठित परेड में सिरमौर जिले से आसरा संस्था के दो लोक कलाकारों सुनील कुमार और किरण कुमारी ने सहभागिता कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

आसरा संस्था के प्रभारी डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की यह झांकी प्रदेश के वीर सैनिकों और उनके बलिदान को समर्पित रही, जिसमें हिमाचल की समृद्ध सैन्य परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत रूप में दर्शाया गया। झांकी में सिरमौर, कुल्लू, चंबा और ऊना जिलों से दो-दो कलाकारों ने भाग लिया, जिसमें सिरमौर से संगड़ाह क्षेत्र के सुनील कुमार और किरण कुमारी का चयन किया गया।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, छोटा भाई गंभीर

सुनील कुमार ऑल इंडिया रेडियो के बी-हाई ग्रेड कलाकार हैं और वे पिछले कई वर्षों से आसरा संस्था के माध्यम से प्रदेश के बाहर अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। दोनों कलाकारों का चयन जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी द्वारा किया गया था, जिसे भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशालय ने अनुमोदित कर गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में सहभागिता का अवसर प्रदान किया।

हिमाचल प्रदेश की इस झांकी में राज्य के चार परमवीर चक्र विजेताओं सहित अन्य वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को दर्शाया गया। झांकी की परिकल्पना और प्रस्तुति भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीमा कश्यप के निर्देशन और उपनिदेशक बिहारी लाल शर्मा की देखरेख में तैयार की गई।

ये भी पढ़ें:  विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद : पीजी कालेज नाहन बना सिरमौर का नोडल कालेज, यहां 9 मार्च तक करें आवेदन

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सिरमौर जिले के लोक कलाकारों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति देने के कई अवसर मिल चुके हैं। गत वर्ष आसरा संस्था के कलाकारों ने सिरमौर जनपद के सिंहटू नृत्य को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुत किया था।

कर्तव्य पथ परेड में यह सहभागिता न केवल सिरमौर जिला बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है, जिसने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भीषण हादसा : बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई निजी बस, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More