नेशनल मास्टर्स गेम्स में सिरमौर की सीमा परमार का जलवा, हिमाचल के लिए 4 पदक जीतकर बढ़ाया मान

प्रतियोगिता के दौरान सीमा परमार ने 50 प्लस वर्ग की हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल को बड़ी सफलता दिलाई। इस स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक असम के खाते में गए। इसके अलावा बैडमिंटन मिक्स्ड डबल स्पर्धा में सीमा परमार ने अपने पार्टनर एसपी कपूर के साथ मिलकर कांस्य पदक हासिल किया।

0

पुणे/नाहन : पुणे में आयोजित 8वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में जिला सिरमौर की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश के लिए कुल चार पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। संत ज्ञानेश्वर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंद्रायणी नगर में आयोजित यह प्रतियोगिता अब संपन्न हो चुकी है, जिसमें देशभर के अनुभवी मास्टर्स एथलीटों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान सीमा परमार ने 50 प्लस वर्ग की हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल को बड़ी सफलता दिलाई। इस स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक असम के खाते में गए। इसके अलावा बैडमिंटन मिक्स्ड डबल स्पर्धा में सीमा परमार ने अपने पार्टनर एसपी कपूर के साथ मिलकर कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी क्षेत्र में असल पुलिस से हुआ फर्जी खाकी का सामना, हूटर बजाती गाड़ियों से मिले हथियार, फिर हुआ नकली रौब का अंत

टीम स्पर्धाओं में भी हिमाचल की महिला टीम ने दमदार खेल दिखाया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में कांस्य पदक असम को मिला।

इस तरह 8वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में सीमा परमार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कुल चार पदक, जिनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल हैं, जीतकर प्रदेश का परचम लहराया। इससे पहले 50 प्लस आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि हिमाचल प्रदेश की ओर से सीमा परमार ने रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में कांस्य पदक असम को मिला। सीमा के इस प्रदर्शन से जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पहली बार बनेगी पोषण नीति, कांगड़ा में फूड टेस्टिंग लैब के लिए 25 करोड़ : मुख्यमंत्री

गौर हो कि सीमा परमार जिला सिरमौर के सीनियर सेकंडरी स्कूल धौण में इतिहास विषय की प्रवक्ता हैं और वर्ष 2013 से मास्टर्स गेम्स में सक्रिय हैं। वह अब तक चार बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्ष 2014 में जापान में आयोजित मास्टर्स एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने जेवलिन थ्रो में सातवां स्थान हासिल किया था। 2016 में सिंगापुर में जेवलिन स्पर्धा में भाग लेकर उन्होंने फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था, हालांकि वह वहां हिस्सा नहीं ले सकीं।

वर्ष 2018 में मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिताओं में सीमा परमार ने 5000 मीटर वॉक में कांस्य पदक जीता और 21 किलोमीटर मैराथन में दसवां स्थान हासिल किया था। इसके बाद 2025 में चेन्नई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशियन मास्टर्स गेम्स में उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में 11वां स्थान, हैमर थ्रो में सातवां और जेवलिन में नौवां स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में नए साल की सुबह जोरदार धमाका, भवनों के शीशे टूटे, मची अफरा-तफरी, इलाका सील