HomeEntertainmentइंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7 के टीवी राउंड में सिलेक्ट हुई कांगड़ा की...

इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7 के टीवी राउंड में सिलेक्ट हुई कांगड़ा की प्रैजी, मेगा ऑडिशन में टॉप 50 में पाया स्थान

प्रैजी अब तक डांस और मॉडलिंग दोनों क्षेत्रों को मिलाकर 50 से अधिक पुरस्कार, 100 से ज्यादा प्रमाण पत्र और 5 से अधिक क्राउन हासिल कर चुकी हैं। उन्हें कई प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता जैसे खिताब मिले हैं। इसके साथ ही वे “अपना कांगड़ा” ब्रांड की प्रमोटर भी हैं।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की प्रैजी जल्द टीवी पर नजर आएंगी। उनका चयन देश के बड़े टीवी रियलिटी शो इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7 के टीवी राउंड में डांसिंग के लिए हुआ है। कम उम्र में इस बड़े मंच तक पहुंचकर प्रैजी शर्मा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मां ममता और पिता ऋषभ शर्मा की 11 वर्षीय प्रैजी ने हाल ही में उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित डांसिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। डांसिंग कैटेगरी में प्रैजी ने करीब 1000 प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टॉप-50 में स्थान हासिल किया, जिसके बाद उनका चयन टीवी राउंड के लिए हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के इन निशानेबाजों का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में चयन

बता दें कि डांस और मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रैजी बीते तीन वर्षों से सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयनित हुईं, हालांकि वे इसमें हिस्सा नहीं कर सकीं। मॉडलिंग में उन्होंने शो ओपनर और शो स्टॉपर के रूप में कई फैशन शोज में हिस्सा लिया और कई रनवे पर वॉक किया है।

प्रैजी अब तक डांस और मॉडलिंग दोनों क्षेत्रों को मिलाकर 50 से अधिक पुरस्कार, 100 से ज्यादा प्रमाण पत्र और 5 से अधिक क्राउन हासिल कर चुकी हैं। उन्हें कई प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता जैसे खिताब मिले हैं। इसके साथ ही वे “अपना कांगड़ा” ब्रांड की प्रमोटर भी हैं।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के मरयोग में सोलन के निजी स्कूल की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका सहित 8 बच्चे घायल

इसके साथ ही प्रैजी ने देश के चर्चित रियलिटी शो “इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7” के ऑडिशन में भाग लिया, जहां उनका चयन टीवी राउंड के लिए हुआ है। इस शो के ग्रैंड फिनाले में गीता मां और अनु मलिक जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल रहती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मॉडलिंग कैटेगरी में भी उनका चयन हो सकता है। ऑडिशन में उनका मॉडलिंग कैटेगरी में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। प्रैजी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर डांस और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। टीवी राउंड की शूटिंग भी उत्तराखंड में की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे डॉ. राजीव बिंदल, केवल एक नामांकन के मिले 3 सेट, कल होगी घोषणा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More